Breaking News

कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र कौर ने नवदीप जरेवाल (शालू) के ऑफिस में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं में भरा जोश

जालंधर (परवीन कुमार) -जालंधर पश्चिमी विधान सभा उप चुनाव के लिए इंडियन नैशनल कांग्रेस की उम्मीदवार सुरिन्दर कौर ने हरबंस नगर स्थित नवदीप जरेवाल (शालू) के ऑफिस में हुई बैठक में शिरकत की। वहां मौजूद कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए सुरिन्दर कौर ने कहा कि हम सब को एक साथ मिल कर इस उप चुनाव में काम करना है और यह सीट जीतकर पार्टी की झोली में डालनी है। मैं पार्टी की एक सेवादार हूं और हमेशा सेवादार बन कर काम किया है और करती रहूंगी। शालू और कुलदीप मिंटू ने सुरिंदर कौर को आश्वासन दिलाया कि वे पूरी मेहनत और लगन के साथ इस बार भी पार्टी को न केवल अच्छी लीड से जिताएंगे बल्कि पार्टी का झंडा हमेशा बुलंद रखेंगे। इस अवसर पर कुलदीप मिंटू, दर्शन जरेवाल, नवदीप जरेवाल, ओम प्रकाश, कुलदीप सिंह, सागर, प्रधान हेमंत और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *