एच.एम.वी. में करवाए जा रहे स्किल आधारित कम्युनिटी कॉलेज कोर्स

जालंधर (अरोड़ा) :- उच्च शिक्षा व रोजगार के बीच की दूरी कम करने के लिए तथा इंडस्ट्री की मांग के अनुसार छात्राओं को स्किल्ड बनाने के लिए हंसराज महिला महाविद्यालय में मानव संसाधन विकास मंत्रालय व यूजीसी से मान्यता प्राप्त कम्युनिटी कालेज स्कीम के अन्तर्गत एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स करवाए जा रहे हैं। एचएमवी में कयूनिटी कालेज कोर्स 2014 से सफलतापूर्वक चलाए जा रहे हैं। कम्युनिटी कालेज के अन्तर्गत चलने वाले कोर्स में डिप्लोमा इन जर्नलिकम एंड मीडिया, डिप्लोमा इन नैनी एंड एल्डरली हैल्थ केयर, डिप्लोमा इन आर्गेनिक फार्मिंग, डिप्लोमा इन टूरिकम एंड हॉस्पििटैलिटी, डिप्लोमा इन कम्युनिकेशन सिक्लस, डिप्लोमा इन एप्लाइड म्यूजिक एंड डांस, डिप्लोमा इन कुकिंग एंड केटरिंग मैनेजमैंट तथा एडवांस डिप्लोमा इन फैशन डिकााइनिंग शामिल हैं। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने बताया कि इन कोर्स का सिलेबस इंडस्ट्री पार्टनरस के साथ मिलकर डिकााइन किया गया है तथा उसे गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की मान्यता भी प्राप्त है। डॉ. सरीन ने बताया कि कम्युनिटी कॉलेज के सभी कोर्स में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर जोर दिया जाता है। इन छात्राओं द्वारा सेक्टर स्किल काउंसिल की परीक्षा भी दी जाती है। +2 पास किसी भी आयु की छात्राम्इन कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। इनकी फीस 1000 रुपए प्रति माह है। डिप्लोमा पास करने के बाद शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने के लिए छात्राएं बी.वॉक द्वितीय वर्ष में दाखिला ले सकती हैं। अभिभावकों द्वारा भी इन कोर्सों की प्रशंसा की गई। पिछले वर्षों के बैच की छात्राओं को अच्छी प्लेसमेंट भी मिल चुकी है।

About admin

Check Also

‘नितिन दे साथी’ ने अनूठे ‘ट्रैश-ए-थॉन’ के जरिए जालंधर में पेश की मिसाल, युवाओं से जिम्मेदारी उठाने की अपील

जालंधर में दशहरे के बाद पहली बार आयोजित इस पहल में युवाओं और स्थानीय निवासियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *