जालंधर (मक्कड़) :- अपने पिता के निस्वार्थ प्रेम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इनोसेंट हार्ट्स के पांचों स्कूलों( ग्रीन मॉडल टाउन लोहार नूरपुर रोड कैंट जंडियाला रोड एवं कपूरथला रोड) के विद्यार्थियों ने ऑनलाइन करवाई गई विभिन्न रोचक गतिविधियों में भाग लिया। प्री प्राइमरी स्कूल के नन्हे विद्यार्थियों ने फादर्स डे को और भी विशेष बनाने के लिए अपने पिता के साथ नृत्य करते हुए एक वीडियो क्लिप तैयार की तथा उसे इनोसेंट हार्ट के पेज पर सांझा किया। पहले तथा दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने पिता के साथ बिताए गए पलों को संजोने के लिए खींची गई तस्वीरों में से अपनी मनपसंद तस्वीर को स्कूल के साथ फेसबुक पर सांझा किया। इसके साथ-साथ तीसरी चौथी व पांचवी कक्षा के विद्यार्थियों को अपने पिता का आभार व्यक्त करते हुए एक क्लिप भेजने को कहा गया जिसमें उन्होंने अपने पिता के साथ भावनात्मक संबंध दर्शाते हुए कोई कविता गाना तथा नृत्य प्रस्तुत करने को कहा गया। बच्चों ने अत्यंत उत्साह के साथ इन विभिन्न ऑनलाइन गतिविधियों में भाग लिया एवं पिता के निस्वार्थ प्रेम के प्रति अपने-अपने तरीके से आभार व्यक्त किया।
Check Also
आम आदमी पार्टी ने गुरदीप सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, सनातन सेवा समिति के दोआबा जोन सचिव नियुक्त
जालंधर/अरोड़ा, 23 अक्टूबर: आम आदमी पार्टी पंजाब की ओर से संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा करते …
Jiwanjot Savera