‘मां’ दर्शी जी का महानगर में शुभागमन आज 22 को,अमृतवाणी संकीर्तन व शुभ प्रवचन 23 व 24 को

जालंधर/अरोड़ा – संत शिरोमणि स्वामी सत्यानंद जी महाराज एवं परम तपस्विनी ‘मां’ शकुंतला देवी जी के पुण्य प्रताप एवं मांगलिक आशीर्वाद से परम श्रद्धेय ‘मां’ दर्शी जी (श्री राम शरणम पानीपत) 23 व 24 नवम्बर को श्री राम शरणम , 185 सिविल लाइंस, शास्त्री मार्केट में अमृतवाणी संकीर्तन एवं शुभ प्रवचन सायं 3-15 से 4-30 बजे तक करेंगी । इस संदर्भ में वह 22 नवम्बर को जालंधर पधार रही हैं। उनके शुभ आगमन को लेकर उनके समस्त भक्त जनों में किसी दीपोत्सव की भाँति काफी उत्साह देखा जा रहा है। इसी के दृष्टिगत सभी धर्म प्रेमियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राम शरणम की तरफ से महानगर व जिलों के विभिन्न प्रमुख स्थानों से निजी बसें चलाई जाएंगी ताकि परम श्रद्धेय ‘मां’ दर्शी द्वारा अपने प्रवचनों के माध्यम से बहाई जानेवाली प्रभु श्रीराम रुपी गंगा में सभी डुबकियां लगाने के साथ साथ प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें । इस सम्बन्धी श्री राम शरणम के सेवादारों को आयोजन को सफल बनाने हेतु ड्यूटियां सौंप दी गई है ।

About admin

Check Also

‘नितिन दे साथी’ ने अनूठे ‘ट्रैश-ए-थॉन’ के जरिए जालंधर में पेश की मिसाल, युवाओं से जिम्मेदारी उठाने की अपील

जालंधर में दशहरे के बाद पहली बार आयोजित इस पहल में युवाओं और स्थानीय निवासियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *