(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु | ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान | डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

सेंट सोल्जर में एनबीऐ/नैक की मान्यता पर पी.टी.यू की वर्कशॉप






 

जालंधर, कपूरथला और एसबीएस नगर जिलों के कॉलेजिस के फैक्ल्टी मेंबर्स ने लिया भाग

जालंधर(मोहित):- आई के ज़ी पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा पंजाब राज्य में तकनीकी शिक्षा के स्तर को ओर बेहतर बनाने और एनबीऐ/नैक की मान्यता के लिए आवश्यकतायों पर सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के इंस्टीच्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में एक दिवसीय अवेयरनेस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें ज़ी.एन.ई लुधियाना से डॉ.अक्षय गिरधर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए, पी.टी.यू से असिस्टेंट रजिस्ट्रार, अकादमिक नरेश कुमार और सेंट सोल्जर ग्रुप के प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा विशेष रूप से उपस्थित हुए। जिनका स्वागत मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो.मनहर अरोड़ा, कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.गुरप्रीत सिंह सैनी और स्टाफ मेंबर द्वारा किया गया।

इस वर्कशॉप में जालंधर, कपूरथला और एसबीएस नगर (नवाशहर) जिलों के कॉलेजिस के फैक्ल्टी मेंबर्स ने भाग लिया। डॉ.अक्षय गिरधर ने एनबीए / एनएएसी की मान्यता पाने के लिए सभी नियम/ आवश्यकतायों और प्रक्रियाओं के बारे में सभी को बताया। साथ ही उन्होंने कॉलेज में तकनीकी शिक्षा को बेहतर बनाने के बारे में बात की। प्रिंसिपल डॉ.गुरप्रीत सिंह सैनी द्वारा वोट ऑफ़ थैंक्स किया गया। प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा ने आए हुए मेहमानों को सन्मानित करते हुए समय समय पर इस प्रकार की वर्कशॉप को आवश्यक बताया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar