(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने सीखी डिजिटल मार्केटिंग कैंपेन की बारीकियां | पी.सी.एम.एस.डी कॉलेजिएट स्कूल, जालंधर में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजिन |

खेलों का महत्व देश के विकास के लिए भी आवश्यक: डॉ॰ अजीत सिंह राजपाल    






जालंधर(अजय छाबड़ा):- खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा माने जाते हैं।  खेल हमें न केवल शारीरिक रूप से ताक़तवर बनाते हैं बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखने के साथ-साथ हमारे अंदर भ्रातृ-भाव, अनुशासन की भावना, प्रतिनिधित्व का गुण, एकता का महत्व, हार-जीत की भावना को सहज़ रूप से स्वीकार करने की भावना जैसे गुणों को विकसित करने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। अपने विद्यार्थियों में ऐसे ही गुणों का विकास करने के उद्देश्य से जी॰ डी॰ गोयंका इंटरनेशनल स्कूल, जालंधर ने अपने प्रांगण में तीसरे वार्षिक खेल समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में विद्यालय के चारों सदनों के प्रतियोगियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।  मुख्य अतिथि के रूप में डॉ॰ अजीत  सिंह राज पल और समर विजय सिंह राजपाल प्रेसिडेंट यूरो किड्स शिव विहार विशेष रूप से उपस्थित हुए।  इस शुभ अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष टी॰डी॰ दुआ और प्रधानाचार्य अशोक कुमार जैन ने आए हुए इन विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए। श्री अशोक कुमार जैन, प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का औपचारिक रूप से स्वागत किया। विद्यार्थियों की एक टोली ने आए हुए सभी मेहमानों के स्वागत में एक मधुर स्वागत-गीत प्रस्तुत करके सब दर्शकों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

खेल प्रतियोगिता के आरंभ में चारों सदनों के प्रतियोगियों ने मार्च पास्ट किया और मशाल प्रज्ज्वलित करते हुए विभिन्न खेलों के साथ इस समारोह का शुभारंभ किया।  इन खेलों में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतियोगियों मके लिए  स्प्रिंट-दौड़, पग-बाधा दौड़, रस्सा-कसी, लंबी कूद, ब्रिक रेस, कूद-रेस, ईट एंड रन दौड़, मानवीय-पिरामिड बनाना, जिम्नास्टिक प्रदर्शन, तीन टांग रेस, आदि के मुक़ाबले करवाए गए। इस पूरी खेल प्रतियोगिता में विद्यालय के मदर टेरेसा  सदन के प्रतियोगी पहला, स्वामी विवेकानंद सदन और रवीद्र नाथ टैगोर सदन के प्रतियोगी दूसरा, डॉ राधाकृष्णन सदन के विद्यार्थी तीसरा स्थान पाने में सफल रहे। विजयी रहने वाले सभी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि डॉ अजीत सिंह राजपाल और श्री समर विजय सिंह ने पुरस्कार प्रदान करते हुए सभी खिलाड़ियों के उत्साह की प्रशंसा की और कहा कि खेलों का महत्व देश के विकास के लिए भी आवश्यक है और स्कूल इस दिशा में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होने आगे कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है आगे चलकर ये सभी खिलाड़ी अपने देश का नाम रोशन करेंगे। 

कार्यक्रम के अंत में विद्यालया की एकडेमिक-कंट्रोलर रंजीत भाटिया ने सभी उपस्थित  मेहमानों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका विद्यालय आने वाले समय में भी ऐसी ही खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहेगा ताकि उनका हरेक विद्यार्थी मानसिक और शारीरिक रूप से पूरा स्वस्थ रहते हुए जीवन में सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ता रहे।            

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar