(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु | ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान | डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन






जालंधर:- सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल मिठू बस्ती में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। जिसमें चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा विशेष रूप से उपस्थित हुए जिनका स्वागत प्रिंसिपल प्रतिभा सूद द्वारा किया गया।

इस अवसर पर स्लो साइकिलिंग,सैक रेस, थ्री लेग रेस, 200 मीटर रेस, लेमन स्पून रेस, लायन रेस, पीकॉक रेस, बैलून बूस्टिंग रेस आदि करवाई गई। जिसमें छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर छात्रों के अभिभावकों के लिए म्यूजिकल चेयर गेम करवाई गई। इसके अतिरिक्त छात्रों ज़ुम्बा, भंगड़ा और चक्क दे इंडिया पर महिला सशक्तिकरण पर प्रस्तुति दी। स्लो साइकिलिंग में रिधम ने पहला, गौरव ने दूसरा, सूरज ने तीसरा स्थान, सैक रेस में आर्यन ने पहला, पंकज ने दूसरा, जै ने तीसरा स्थान, थ्री लेग रेस में अंचल, नियति ने पहला, सलोनी, सुरभि ने दूसरा, प्रभजोत, कोमल ने तीसरा स्थान, 200 मीटर रेस में हरमन ने पहला, अंकित ने दूसरा, रिपन ने तीसरा स्थान, लेमन स्पून रेस में हरसिमरन ने पहला, आयुषी ने दूसरा, सुहानी ने तीसरा स्थान, लायन रेस में दीपक ने पहला, आकाश ने दूसरा, आदित्या ने तीसरा स्थान, पीकॉक रेस में आरुषि ने पहला, इशिका ने दूसरा, अगमजोत ने तीसरा स्थान, बैलून बूस्टिंग रेस में चुन्नू ने पहला, हर्षजोत ने दूसरा, यश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को सन्मानित करते हुए उन्हें खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar