(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु | ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान | डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

के.एम.वी. की रेनू वर्मा ने राष्ट्रीय स्तर के टी.वी. चैनल के प्रोग्राम की सहभागिता






जालंधर :-भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय-ऑटोनॉमस कालेज, जालंधर की बी.वाक. न्यूट्रीशियन, एक्ससाईज एंड हैल्थ की छात्रा रेनू वर्मा विभिन्न टी. वी. चैनलों के प्रोग्रामों का हिस्सा बन एक जानी मानी न्यूट्रीशियनिस्ट के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी है। इसी श्रृंख्ला में रात 8 बजे लीविंग फूडज टी. वी. चैनल के प्रोग्राम उत्सव थालीज आफ इंडिया का प्रसारण किया जाएगा जिसमें कुणाल कपूर के साथ रेनू वर्मा की सहभागिता होगी। वर्णननीय है कि रेनू वर्मा राईट कैलोरी ब्लाग स्पाट.काम के माध्यम से काफी प्रसिद्धी हासिल कर चुकी है। इसके साथ ही फेसबुक पेज न्यूट्रीशिएनिस्ट रेनू पर निरंतर सेहत से सबंधित विभिन्न पहलुओं पर विचार प्रस्तुत करने वाली रेनू वर्मा को लोग उसके यू टियूब चैनल न्यूट्रीशिएनिस्ट रेनू पर भी देखना पसंद करते है। विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने विद्यालय की इस छात्रा की इस शानदार उपलब्धि पर उसे मुबारकबाद देते हुए उसे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। रेनू वर्मा ने भी अपनी शख्सियत के विकास में के.एम.वी. की भूमिका के लिए धन्यवाद किया।

 

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar