(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु | ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान | डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

डीएवी कॉलेज के इतिहास विभाग ने चंडीगढ़ और कसौली का दो दिवसीय शैक्षणिक यात्रा का आयोजन किया






जालंधर :- डीएवी कॉलेज के इतिहास विभाग ने हिस्ट्री एसोसिएशन के संरक्षण में चंडीगढ़ और कसौली का दो दिवसीय शैक्षणिक यात्रा का आयोजन किया। इस शैक्षणिक यात्रा में विभाग के स्नातक और स्नाकोत्तर विभाग के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। यात्रा के पहले दिन सभी विद्यार्थियों ने खटकड़ कलां में भगत सिंह मेमोरियल म्यूज़ियम का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी, रॉक गार्डन और रोज़ गार्डन का दौरा किया। इसके साथ ही सभी विद्यार्थियों ने सुखना झील में बोटिंग का आनंद भी उठाया। शाम को सभी विद्यार्थी कसौली पहुंचे, जो छोटी पहाड़ियों पर बसे कॉलोनिल हाउस और चर्च के लिए प्रसिद्ध है। अगले दिन सभी विद्यार्थी कसौली के सभी ऐतिहासिक स्थानों की यात्रा की। वह इन ऐतिहासिक स्थलों की सुंदरता को देख दंग थे। दोपहर के  समय सभी विद्यार्थी वापस जालंधर को प्रस्थान करने के लिए तैयार हो गए। लेकिन रास्ते में सभी  पिंजौर के ऐतिहासिक यादविंदर गार्डन में करीब दो घण्टे तक रुके। शाम के वक्त सभी वापस जालंधर पहुंच गए। इस ऐतिहासिक यात्रा में इतिहास विभाग की मुखी डॉ किरनजीत, प्रो मनोज कुमार (इंचार्ज हिस्ट्री एसोसिएशन), प्रो राजेश्वर, प्रो नीतू तथा प्रो दीक्षा भी मौजूद थीं।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar