(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु | ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान | डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

सेंट सोल्जर में इंटर स्कूल मीट "इंपल्स 17", 27 स्कूलों के 350 छात्रों ने लिया भाग






जालंधर:- सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज द्वारा इंटर स्कूल मीट "इंपल्स 17" का आयोजन किया गया जिसमें डी.ई.ओ नीलम कुमारी, असिस्टेंट कमिश्नर बलजिंदर सिंह ढिल्लों, दूरदर्शन सीनियर एक्टर राज कुमार हनेरा, चेयरमैन अनिल चोपड़ा, प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा, ह्यूमन राइट प्रेजिडेंट डॉली हांडा, सेक्टरी रीमा सचदेवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जिनका स्वागत मैनेजिंग डायरेक्टर करनल आर.के खन्ना, प्रिंसिपल मनगिंदर सिंह द्वारा किया गया। इंटर स्कूल मीट में रंगोली, पोस्टर मेकिंग, पोएम रेसिटेशन, क्विज, कोरियोग्राफी, फोक सांग, डेक्लेमेशन आदि प्रतियोगिताएं करवाई गई जिसमें 27 से अधिक स्कूलों विक्टर मॉडल स्कूल, जैन पारवती स्कूल, जवाहर नवोदय स्कूल, धर्मपाल दादा एस.डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, देवराज स्कूल, जालंधर मॉडल स्कूल, डी.एस.एस डी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गवर्नमेंट दर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ स्कूल्ज के 350 के करीब छात्रों ने भाग लिया।इस अवसर पर पंजाब गायक मन्ना मंड और कुलवीर सिंह ने अपने गीतों और नितांत कौशिक ने सब का मनोरंजन किया।  इन इवेंट्स की जजमेंट के लिए किरपाल सिंह (प्रसिद्ध म्यूजिक कलाकार), अरुण म्यूजिक प्रोफेसर, जस्सी कोचर, शाईना कोचर (इवेंट मैनेजर) एकवीर कौर सीनियर प्रोफेसर, प्रीत कँवल द्वारा की गई।

इस अवसर पर डेक्लेमेशन में सेंट सोल्जर मान नगर ने पहला, विक्टर मॉडल स्कूल ने दूसरा स्थान,  हौली फेथ कान्वेंट स्कूल ने तीसरा स्थान, पोस्टर मेकिंग में लाला जगत नारायण स्कूल ने पहला स्थान, सेंट सोल्जर वरियाणा ने दूसरा स्थान, पारवती जैन स्कूल ने तीसरा, रंगोली में लाला जगत नारायण स्कूल ने पहला स्थान, जालंधर मॉडल स्कूल ने दूसरा स्थान, फ्लोरेट पब्लिक स्कूल ने तीसरा, पोएम रेसिटेशन में सेंट सोल्जर आर.ई.सी ने पहला स्थान, सेंट सोल्जर वरियाणा ने दूसरा, जालंधर मॉडल स्कूल ने तीसरा, क्विज में एफ.सी.एम आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने पहला, सेंट सोल्जर मान नगर ने दूसरा, जालंधर मॉडल स्कूल ने तीसरा स्थान, ग्रुप सांग में सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल मान नगर ने पहला, दी गुरुकुल स्कूल, सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल आर.ई.सी ने दूसरा, देवराज सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।आए हुए मुख्य अतिथियों द्वारा विजयी रहे सभी छात्रों को सन्मान चिन्ह और प्रमाण पत्र के साथ सन्मानित किया गया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar