(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु | ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान | डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

जी॰डी॰ गोयंका इंटरनेशनल स्कूल मे योग-सप्ताह का शुभारंभ






योगाभ्यास अच्छे स्वास्थ्य का आवश्यक मूल मंत्र 

जालंधर: आज की तनावपूर्ण ज़िंदगी में एकाग्रता बनाए रखने और अच्छे स्वास्थ्य की निरंतर आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में बच्चों के लिए योग-सप्ताह का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार जैन ने योग गुरु पारस सीतल के साथ किया। इस गतिविधि मे कक्षा दूसरी से नौंवी तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।  विद्यालय के योग गुरु ने सूर्य-नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन, धनुरासन, शवासन आदि विभिन्न आसनों के अभ्यास द्वारा बच्चों को स्वस्थ व तनाव रहित रहने के गुर सिखाने का प्रयास किया।  विद्यालय के प्रधानाचार्य के अनुसार बच्चों मे योगाभ्यास के प्रति रुचि जागृत करने के लिए इस प्रकार की गतिविधियां निरंतर रूप से आयोजित की जानी चाहिए। इस का प्रभाव बच्चों की उपलब्धियों व क्षमता पर बहुत ही कम समय में देखा जा सकता है।

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar