(Date : 27/April/2424)

(Date : 27/April/2424)

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु | ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान | डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

डीएवी कॉलेज, जालंधर में दो दिवसीय किताबों की प्रदर्शनी सोमवार से शुरू






जालंधर : डीएवी कॉलेज, जालंधर में सोमवार को दो दिन की किताबों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। लायब्रेरीयन नवीन सेनी ने बताया। यह प्रदर्शनी सोमवार सुबह 11 बजे से शुरू होकर देर शाम 7 बजे तक लगाई जाएगी। हालांकि अगले दिन यानि मंगलवार को यह प्रदर्शनी सुबह 9 बजे शुरू होकर शाम 4 बजे तक लगेगी। इस प्रदर्शनी में कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड जैसे बड़े-बड़े बुक पब्लिशर हिस्सा ले रहे हैं। वहीं कॉलेज के विद्यार्थियों की रूचि को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने इस बार उनकी रूचि के मुताबिक़ ज्यादा से ज्यादा किताबों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के सिलेबस से लेकर कई और किताबें भी मौजूद होंगी, जिसे विद्यार्थी अपनी पसंद के मुताबिक खरीद कर सकते हैं।
हालांकि ये कोई पहले मौका नहीं है कि जब डीएवी कॉलेज में किताबों की प्रदर्शनी लगाई गई हो बल्कि इससे पहले भी कई बार कॉलेज परिसर में किताबों की प्रदर्शनी लगाई जा चुकी है। हालांकि इस बार सिलेबस की किताबों के मुकाबले आम रूचि की किताबों को जायद तवज्जो दी गई है। इस बुक एग्जिबिशन में हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी तीनों भाषाओं की किताबें मिल सकेंगी। वहीं कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एसके अरोड़ा ने कहा कि कॉलेज परिसर में किताबों की प्रदर्शनी लगाने का मुख्य मकसद यही है कि उनके ज्ञान में और वृद्धि की जा सके। उन्होनें कहा कि इस बार की प्रदर्शनी में साहित्य की किताबें भी शामिल होंगी. उन्होंने ये भी कहा कि विद्यार्थी इस दो दिन की प्रदर्शनी के दौरान अपनी मनपसन्द की किताबों को खरीद भी सकते हैं।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar