(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु | ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान | डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंर्तसदनीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन






जालंधर:-मेयर वर्ल्ड स्कूल के प्रांगण में दीपावली के खास अवसर पर अंर्तसदनीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी क्षमतानुसार प्रदर्शन किया। प्रत्येक सदन को विभिन्न विषयों पर आधारित रंगोली बनानी थी जैसे- जातीवाद, गो ग्रीन, युनिटी इन डावरसिटी, सेविंग बाओडायवरसिटी-सेविंग आइरसेल्स। प्रत्येक सदन से दो-दो बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों ने अपनी कला-कौशल का प्रदर्शन करते हुए यह सिद्ध कर दिया कि कला किसी उम्र की मोहताज नहीं होती। रंगोली के रंगों से तथा देदीत्यमान दीपों से सारा प्रांगण प्रज्वलित हो गया। विभिन्न विषयों पर आधारित पूरी प्रतियोगिता के अन्र्तगत बच्चों ने रंगोली बनाकर अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगे चावलों, शीशों, विभिन्न प्रकार के सजावटी सामग्रियों दीपों आदि का प्रयोग किया गया। अंत में परिणाम घोषित किए गए जिसमें प्रथम स्थान पर डिकन्ज सदन के प्रतिभागी रूषिता तथा पुण्या आए तथा दूसरे स्थान पर कीट्स सदन के प्रतिभागी असमी तथा लक्षिता आए।
प्रधानाचार्य जसविंदर सिंह हुंदल जी ने विजयी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में कला के प्रति आदर सम्मान की भावना पैदा करती हैं, साथ ही सोचने समझने तथा एक दूसरे का सम्मान करने के कौशल को भी मजबूत करती हैं। त्योहारों के पास ऐसी प्रतियोगिताएँ कराने का लाभ होता है कि बच्चों में त्योहारों के प्रति जानकारी बढ़ती है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar