(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने सीखी डिजिटल मार्केटिंग कैंपेन की बारीकियां | पी.सी.एम.एस.डी कॉलेजिएट स्कूल, जालंधर में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजिन |

हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन






जालंधर:-मेयर वर्ल्ड स्कूल में कक्षा तीसरी से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अंतरसदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके अधीन कीट्स, शेक्सपीयर व वर्डस्वर्थ सदन के दो-दो प्रतियोगियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय था - वैज्ञानिक युग में गिरते मानव मूल्य-उचित या अनुचित। इस प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों ने अत्यधिक तर्कशील विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि आधुनिक समय विज्ञान का समय है। इसलिए विज्ञान की उन्नति में ही हम सब का विकास है, दूसरी तरफ कुछ विद्यार्थियों ने बताया कि आधुनिक अविष्कारों के कारण मनुष्य की नैतिकता में दिन-प्रतिदिन कमी आती जा रही है। इस प्रकार विषय की प्रस्तुति अत्यंत रोचकशील तर्कों द्वारा प्रस्तुत की गई। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय की वाइस चेयरपर्सन नीरजा मेयर व प्रधानाचार्य जसविंदर सिंह हुंदल जी विद्यमान थे। अंत में प्रधानाचार्य जी ने परिणाम घोषित किए जिसमें कीट्स सदन के लवजस व मनरूप ने प्रथम स्थान अर्जित किया। लवजस को उत्तम उद्घोषक का इनाम भी मिला। दूसरा तीसरा व चौथा स्थान पर क्रमश: वर्डकावर्थ, शेक्सपीयर व डिकन्स सदन के विद्यार्थियों ने अर्जित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि विज्ञान व मानव मूल्यों में हम सब को सामंजस्य बनाए रखना चाहिए, तभी हमारी व देश की उन्नति संभव है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar