(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने सीखी डिजिटल मार्केटिंग कैंपेन की बारीकियां | पी.सी.एम.एस.डी कॉलेजिएट स्कूल, जालंधर में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजिन |

सीटी ग्रुप ने प्रयास स्कूल एवं अपाहिज आश्रम में मनाया विश्व स्माइल दिवस






जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटे कपड़ें, जुते एवं मिठाइयां

जालंधर:- सीटी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स के क्ंपयूटर एवं एप्लिकेशन विभाग की तरफ से प्रयास स्कूल एवं अपाहिज आश्रम में विश्व स्माइल दिवस मनाया गया। इसमें सीटी ग्रुप के विद्यार्थियों ने जरूरतमंद लोगों की सहायता करने की शपथ ली। इसमें सीटी ग्रुप के कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों द्वारा प्रयास स्कूल एवं अपाहिज आश्रम में जा कर समान भेंट किया। इस कार्य का मुख्य मक्सद जरूरमंद लोगों की सहायता करना है। विद्यार्थियों ने प्रयास स्कूल छात्रों को कपड़े, खिलौने, स्टेशनरी, जुते एवं मिठाइयां भेंट की। इसी के साथ विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने अपाहिज आश्रम में दिव्यांग लोगों को कपड़े, जुते, मिठाइयां एवं दवाईयां इत्यादि भेंट की। इस समान को ग्रहण कर अपाहिज आश्रम के दिव्यांग लोगों और प्रयास स्कूल के विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे थे।
सीटी ग्रुप की को-चेयरपर्सन परमिंदर कौर चन्नी ने कहा कि समाज में जरुरतमंद लोगों की सहायता करनी चाहिए, जिसके चलते सीटी ग्रुप के कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने प्रयास स्कूल और अपाहिज आश्रम में जरुरतमंद लोगों एवं विद्यार्थियों को जरुरी समान भेंट कर सहायता की। सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों द्वारा उठाए इस कदम की सराहना की एवं विद्यार्थियों को भविष्य में इस तरह के कार्य करने की प्रेरणा दी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar