(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु | ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान | डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

डीएवी जालंधर में कैमिस्ट्री एमएससी की छात्रा कनिका शर्मा को दी गई स्कॉलरशिप






जालंधर: डीएवी कॉलेज जालंधर में एमएससी प्रथम वर्ष (कैमिस्ट्री) की छात्रा कनिका शर्मा को प्रिंसिपल डॉ. एस.के अरोड़ा ने ‘मास्टर राम मेरिट’ स्कॉलरशिप के तहत सेशन 2017-18 के लिए 10 हजार रूपए का चेक दिया।  कनिका शर्मा बीएससी में भी कॉलेज भर में प्रथम रही थीं। इसके साथ ही कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एस.के अरोड़ा ने कनिका शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये स्कॉलरशिप विशेषकर जरुरतमंद बच्चों के लिए है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में जरुरमंद बच्चों की आर्थिक सहायता करने के लिए ऐसे कार्य हमेशा किये जाते हैं। जिससे ये होनहार बच्चे अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। वहीं इस मौके पर वाइस प्रिन्सिपल और केमिस्ट्री विभाग के प्रमुख प्रो ए.के भारद्वाज ने भी कनिका शर्मा को अपनी शुभकामनाएं भेंट की और एमएससी (कैमिस्ट्री) में भी अच्छे अंक लाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एस.के अरोड़ा, केमिस्ट्री विभाग के मुखी एवं वाइस प्रिन्सिपल प्रो ए.के भारद्वाज और  डॉ. पी.के शर्मा भी मौजूद थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar