(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु | ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान | डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

नए सत्र के आरम्भ पर डिप्स यू.ई में करवाया सुखमनी साहिब का पाठ






जालंधर (JJS) मोहित:-डिप्स स्कूल आर्बन एस्टेट के प्रांगण में नए- सत्र 2019-20 के शुभाम्ंभ पर स्कूल परिसर में श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ करवाया गया। जिसमें डिप्स चेन के चेयरमैन गुरबचन सिंह, सी.ए.ओ रमनीक सिंह तथा सी.ई.ओ मोनिका मंडोत्रा विशेष रूप से उपस्थित हुए। पाठ के उपरांत आने वाले नए-सत्र की मंगल कामना तथा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कीर्तन किया गया। यह पाठ स्कूल की प्रिंसीपल नीलू बावा की देखरेख में आयोजित किया गया। कीर्तिन के उपरांत डिप्स चेन के चेयरमैन गुरबचन सिंह जी ने सभी अध्यापकों को नएं सत्र की बधाई देते हुए कहा कि इस सत्र में विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास के लिए अध्यापकों को हर समय तत्पर्र रहना होगा। उन्हें नए तरीकों के साथ इस प्रकार शिक्षा ग्रहण करवाएं की वह सी.बी.एस.ई में टॉप करें। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि समय समय पर डिप्स चेन द्वारा अयोजित गतिविधियों में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करें तांकि मानसिक ज्ञान के साथ साथ उनका शारीरिक स्वस्थय भी बना रहे तथा उनके आत्मविश्वास में बढ़ौतरी हो।

इस अवसर पर सी.ई.ओ मोनिका मंडोत्रा ने प्री-विंग अध्यापकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नन्हें विद्यार्थी कच्ची मिट्टी के समान है तथा उन्हें भविष्य के प्रति सजग बनाना ही एक प्री-विंग अध्यापक का प्रथम कार्य है। इसलिए विद्यार्थियों को खेल खेल में हर उस वस्तु का बोध करवाएं जो उनके जीवन से जुड़ी हो तांकि वह उसे कभी भूल न सके। इसी के साथ उन्होंने नएं सैशन में अपनी नवीन सोच तथा जोश को दिखाने के लिए सभी अध्यापकों को प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल का सारा स्टाफ उपस्थित था।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar