(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु | ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान | डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

डिप्स आई.एम.टी के एच.एम.सी.टी विभाग ने असहाय लोगों को भोजन करवाया






जालंधर :डिप्स में हर वर्ग के शिक्षार्थियों को शिक्षा के साथ साथ नैतिक मुल्यों का ज्ञान भी प्रदान किया जाता है तांकि वह एक सभ्य नागरिक बन सके तथा असहाय लोंगों के प्रति उनके मन में कुछ कर दिखाने का भाव जागृत हो। इसी भाव को जागृत करने के लिए डिप्स संस्थानों द्वारा समय समय पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई जाती है। अपनी इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए डिप्स आई.एम.टी के होटल मैनेजमैंट विभाग के विद्यार्थियों तथा अध्यापकों ने मिलकर असहाय लोगों की सहायता की तथा उन्हें भोजन करवाया। यह कार्य डिप्स चेन के सी.ए.ओ रमनीक सिंह के दिशार्निदेशानुसार करवाया गया। जिसमें होटल मैनेजमैंट विद्यार्थियों ने स्वंय विभिन्न पकवान बनाएं तथा कालेज परिसर के बाहर जाकर राहगिरों तथा असहायों को वितरित किया। इस गतिविधि का नेतृत्व कालेज के प्रिंसीपल डा.सिमरनजीत सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने सभी विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस कार्य को करवाने के मुख्य दो कारण थे प्रथम कारण था अन्न की बबार्दी रोकना अर्थात होटल मैनेजमैंट के विद्यार्थियों के प्रैक्टिल दौरान बनाएं गए विभिन्न पकवानों को खराब करने से बेहतर है कि किसी जरूरतमंद की भूख मिटाई जाए तथा दूसरा मुख्य कारण यह है कि इस कार्य द्वारा विद्यार्थियों के मन में किसी के प्रति सहानूभूति की भावना को जागृत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एच.एम.सी.टी के विद्यार्थियों तथा स्टाफ द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्य अयोजित करवाते रहेंगे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar