(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु | ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान | डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

मानव में गुणों का प्रवेश धर्म के माध्यम से बढ़ता है- विधायक हैनरी






जालंधर (JJS):- श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ नौजवान सभा किशनपुरा की और से वार्षिक चौंकी का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि हल्का उत्तरी क्षेत्र के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य अवतार जूनियर हैनरी उपस्तिथ हुए। हैनरी ने सभी संगतो को बधाई दी और आयोजकों का धन्यवाद किया और अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि मानव के जीवन में सुख और दुख के आने-जाने का क्रम चलता रहता है। जब जीवन इस चक्र से छूट जाता है तो अपने वास्तविक स्वरूप को प्राप्त कर उसके गुणों के आधार पर परमात्मा के नाम से जाना और पहचाना जाता है। मानव में गुणों का प्रवेश धर्म के माध्यम से बढ़ता है। धर्म से ही सुख और दुख की पहचान होती है। जब मानव सुखी होता है तो उसे धर्म का फल कहा जाता है। जब दुखी होता है तो उसे बुरे कर्म या अधर्म का फल कहा जाता है। मानव का स्वभाव अच्छा हो या बुरा, उसकी श्रद्धा धर्म पर ही रहती है। सभा के सदस्यों ने विधायक हैनरी को एक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान पार्षद पति वासु गिल ,पार्षद पति सलिल बाहरी ,विशाल गिल ,शुभम शर्मा ,मणि शर्मा ,चंदन शर्मा ,राजन शर्मा ,तरसेम लाल ,सन्नी दत्ता ,बंटी , मोहित ,हनी शर्मा ,राजीव कश्यप ,साहिब सिंह आदि मौजूद थे।
                                                                 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar