(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु | ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान | डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

इनोसैंट हार्ट्स के चारों स्कूलों में दशहरा की धूम






जालंधर (JJS) अजय छाबड़ा:- इनोसैंट हार्ट्स के इनोकिड्स में प्री-प्राइमरी विंग (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, सी.जे.आर. एवं रॉयल वल्र्ड) में दशहरा पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चोंं ने रामलीला की झांकी के कुछ दृश्य पेश किए। बच्चे राम, सीता, लक्ष्मण, रावण, मेघनाद व कुम्भकर्ण की वेशभूषा धारण करके आए और इन किरदारों के संवाद भी बोले।

कक्षाओंं में अध्यापिकाओं ने बच्चों को दशहरा पर्व के महत्त्व संबंधी बताया और दशहरा मनाए जाने का कारण भी बताया। इस अवसर पर इनोकिड्स के प्रभारी गुरमीत कौर (जी.एम.टी.), अलका अरोड़ा (लोहारां), नीतिका कपूर (सी.जे.आर.) व पूजा राणा (रॉयल वल्र्ड) ने बताया कि स्कूल में सभी त्यौहार मनाए जाते हैं। इसके ज़रिये बच्चे अपने देश की संस्कृति के साथ जुड़े रहते हैं। बच्चों को सभी धर्मों के त्यौहारों के महत्त्व के बारे भी पता चलता है। डायरैक्टर प्रिंसीपल धीरज बनाती ने बताया कि दशहरा से हमें बदी पर नेकी की जीत का संदेश मिलता है। उन्होंने बच्चोंं को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन से मिलने वाली शिक्षा पर चलने के लिए भी कहा।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar