(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु | ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान | डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

डीएवी कॉलेज में रखा गया पंजाब पुलिस और कॉलेज के पूर्व छात्रों के शहीदी की याद में मौन






जालंधर (JJS) मोहित:- डीएवी कॉलेज जालंधर में पंजाब पुलिस के जवानों और कॉलेज के पूर्व छात्रों की शहीदी को नमन करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया। गत दिनों पंजाब पुलिस के 3 जवान  गिरधारी लाल, गुरदीप चंद एवम  जसविंदर सिंह आंतकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए थे। यह तीनों डीएवी कॉलेज के पूर्व छात्र थे। जिनकी शहीदी को सारे कॉलेज ने सलाम किया और उनके लिए हर एक कक्षा में सुबह 11.00 बजे से लेकर 11.02 तक  2 मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान पंजाब पुलिस से इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह एवम एएसआई जगदीश कुमार कॉलेज पहुंचे। जिन्होंने प्रिंसिपल डा. एस. के. अरोड़ा, कॉलेज के प्रोफेसरों और विद्यार्थियों साथ प्रिंसिपल आफिस के बाहर भी 2 मिनट का मौन रखा।

प्रिंसिपल डा. एस. के. अरोड़ा ने कहा हम सभी जानते हैं कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में पुलिस का बेहद महत्वपूर्ण और प्रमुख भूमिका होती है। और हमारे इन पूर्व छात्रों ने हम लोगों की रक्षा के लिए ही अपनी जान न्यौछावर की है। हम उनकी शहादत को सलामी देते हैं। इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को कायम रखने के लिए शहीद हुए पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को भुलाया नहीं जा सकता। और हम उन शहीदों को वचन देते हैं कि हम उनकी शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। और समाज को आंतकवादियों और असमाजिक तत्वों से सदैव बचा कर रखेगें।  इस दौरान डा. संजीव धवन, डा. पी.के.शर्मा, प्रो. मनीष खन्ना, प्रो. ईशा सहगल, प्रो. ज्योति वर्धन महाजन, प्रो. टीना वैद, आर के महाजन, मानव राखरा, राजन नैयर एवम अन्य विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar