(Date : 08/May/2424)

(Date : 08/May/2424)

एन.सी.सी. ग्रुप कमांडर ने खालसा कॉलेज अमृतसर का किया दौरा | जालंधरवासी भाजपा के चौमुखी विकास मॉडल पर करेंगे वोट--सुशील रिंकु | मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में आधुनिक तकनीक पर सेमिनार | लायलपुर खालसा कॉलेज का बी.एस.सी. बायोटेक पांचवें सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा | संस्कृति केएमवी स्कूल में टैलेंट हंट प्रतियोगिता |

सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में एनएसडी ग्रेजुएटस ने डी-क्लास प्ले का किया मंचन






जालंधर (JJS) अजय छाबड़ा:- सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का सरदारनी मनजीत कौर आडिटोरियम तालियों की आवाज में गूंज उठा। नेशनल स्कूल आफ ड्रामा दिल्ली के पांच विद्यार्थियों ने सरदारनी मनजीत कौर आडिटोरियम में 70 मिन्ट का डी-क्लास प्ले का मंचन किया। यह प्ले क्लास लेस विद्यार्थी पर निर्धारित हैं, इसे उदय प्रकाश एवं विकास भारती द्वारा लिखा गया हैं। इस प्ले में आमिर मलिक, महादेव सिंह लखावत, देबाश्री चक्रवर्ती, रवि चहार एवं परम आनंद ने किरदार निभाया हैं। 

प्ले के प्रति जानकारी देते हुए महादेव लखावत ने कहा कि यह कहानी उदय प्रकाश की शार्ट स्टोरी पर निर्धारित हैं। इस में राम सजीवन की लव स्टोरी दर्शायी गई हैं। यह कहानी भी उन बाकी आशिकों की तरह हैं जिसमें उनकों उनकी श्रेणी के आधार पर भेदभाव की नकारों से देखा जाता हैं। राम संजीवन राजनीति में विश्वास रखता हैं और माक्र्सवादियों की तरह वह भी पूंजीवादों की अलोचना करता हैं, उसे लगता हैं कि पूंजीवाद लोग ही भारत को गरीब राष्ट्र बना रहे हैं। इस में अनिता चांदीवाला द्वारा राम संजीवन के आदर्श को दिखाया गया हैं, जिस में श्रेणी, जातपात और लिंग के भेदभाव पर आजादी दिखाइ गई हैं। साथ ही यह भी दिखाया गया कि किस तरह राम संजीवन को पागलपन की बिमारी से गुजरना पड़ा, जो लोगों के लिए मजाक बन कर रह गया।



सीटी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स के मैनेजिंग डायरेक्टर मनबीर सिंह ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से आए विद्यार्थियों का प्ले दिखाने के लिए धन्यवाद किया।

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar