(Date : 27/April/2424)

(Date : 27/April/2424)

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु | ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान | डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर वुमेन द्वारा पुस्तक प्रदर्शनी में दुनिया का अन्वेषण करने का आयोजन






अमृतसर (प्रतीक) :- बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर वूमेन, अमृतसर की महात्मा हंसराज लाइब्रेरी ने छात्राओं को प्रेरित करने के लिए एक दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया, जिसका शीर्षक था ’शब्दों में दुनिया की खोज करें। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रिंसिपल डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने किया। अमृतसर के प्रसिद्ध पुस्तक भंडारों और प्रकाशकों नेशनल बुक डिस्ट्रीब्यूटर्स, सचल प्रकाशन, रजत बुक डिपो, अदब प्रकाशन और कस्तूरी लाल एंड संस ने प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों पर बड़ी संख्या में अपनी पुस्तकें प्रदर्शित की, जिनमें पाठ्यक्रम की पुस्तकों से लेकर इतिहास, पौराणिक कथाएँ, स्वयं सहायता पुस्तकें, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए पुस्तकें और कथा साहित्य शामिल हैं। विद्यार्थियों के अतिरिक्त कॉलेज के विभिन्न विभागों के शिक्षण स्टाफ ने भी उत्साह के साथ प्रदर्शनी में भाग लिया। प्रिंसिपल डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य इस डिजिटल युग में छात्रों में पढ़ने की आदत विकसित करना है। पुस्तकें किसी की रचनात्मक क्षमता को बढ़ाती हैं और दुनिया को बेहतरीन ढ़ंग से समझने में सहयोग करती हैं। कॉलेज की लाइब्रेरियन स्वाति दत्ता ने कहा कि पुस्तक प्रदर्शनी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य कॉलेज लाइब्रेरी के मौजूदा संग्रह को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान किरण गुप्ता, डीन, एडमिशन, डॉ. सिमरदीप, डीन, अकादमिक, कामायनी, डीन, अनुशासन और छात्र परिषद भी उपस्थित थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar