(Date : 27/April/2424)

(Date : 27/April/2424)

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु | ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान | डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

डी.सी और सी.पी के नेतृत्व में जालन्धर के हजारों नागरिकों ने नशे के खिलाफ जंग का किया ऐलान






जालंधर (अजय छाबड़ा):- जालन्धर को नशा मुक्त और स्वस्थ शहर बनाने की वचनबद्धता से आज हजारों की संख्या में लोगों ने जिला प्रशासन द्वारा डैपो और तंदुरुस्त पंजाब मिशन के अंतर्गत करवाए गए जालन्धर रन अगेंस्ट ड्रग दौड में हिस्सा लिया। जिलाधीश वरिन्दर कुमार शर्मा और पुलिस कमिशनर परवीन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में हजारों लोगों ने गुरू गोबिन्दर सिंह स्टेडियम से चल कर चुन-मुंन चौक, ए.पी.ज.स्कूल, बी.एम.सी.चौक, नामदेव चौक, स्काईलार्क चौक, गुरू नानक मिशन चौक से होते हुए वापस स्टेडियम में जा कर करीब 5 किलोमीटर लंबी दौड में पहुँच की। 

इस दौड को कामयाब बनाने के लिए पंजाब ने खेल विभाग के साथ साथ आई.सी.आई.सी.आई बैंक और लवली प्रोफैसनल यूनिवर्सिटी ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया । बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को दौड से पहले अपने संबोधन में डिप्टी कमिशनर और पुलिस कमिशनर ने जिले में से नशे के खिलाफ मुहिम को ओर मजबूत करन के लिए इस मुहिम के दूत बनने का न्योता दिया। उन्होने कहा कि आज वह समय आ गया है जब अपने आप सभी को मिल कर नशे के कोढ को जडं से उखाड़ने के लिए प्रयास करने चाहिए।

इस दौड का मुख्य उदेश्य लोगों को नशे पर रोक लगाने के साथ साथ जागरूक करना भी है। उन्हों ने आशा अभिव्यक्ति कि बहादुर और मेहनती जालंधर निवासी नशे के खात्मे के लिए आगे आऐंगे। पंजाब के बहादुर लोगों ने राज्य में से अतंवाद को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की था ठीक उसी तरह नशें के कोढ को भी उनकी मदद के साथ साथ खत्म कर दिया जायेगा। 

इस से पहले उप मंडल मैजिस्ट्रेट परमवीर सिंह की तरफ से सीनियर आधिकारियों का पहुँचने पर स्वागत किया। इस अवसर कमिशनर नगर निगम जालंधर दीपरवा लाकरा, डिप्टी कमिशनर जतिन्दर जौरवल और जसबीर सिंह,डिप्टी कमिशनर आफ पुलिस डी.सुथरविजी, उप मंडल मैजिस्ट्रेट परमवीर सिंह,राजीव वर्मा और संजीव शर्मा,सहायक कमिशनर पुलिस गुरप्रीत सिंह,डी.एस भुट्टर और मनिन्दर सिंह,चेयरमैन लवली गुरप्प रमेश मितल, वायस चेयरमैन लवली ग्रुप नरेश मितल, रीजनल मैनेजर आई.सी.आई.सी.आई बैंक युधवीर गिल, सीनियर मैनेजर आई.सी.आई.सी.आई बैंक अनुज पाउल, जिला खेल अधिकारी बलविन्दर सिंह, जिला गाइडैंस काऊंसलर सुरजीत लाल, प्रशिक्षक उमेश शर्मा, वरुण कुमार, हरजिन्दर सिंह और जसप्रीत सिंह भी उपस्थित थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar