(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु | ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान | डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

के.एम.वी. में 2 पी.बी.(जी) बी.एन. एन.सी.सी., जालंधर के टरेनिंग कैंप का आरम्भ






जालन्धर (अजय छाबड़ा):- भारत की विरासत एवं स्वायत्त संस्था कन्या महाविद्यालय, जालन्धर में 2 पी.बी. (जी) बी.एन. एन.सी.सी. जालंधर के 25-6-18 से 04-07-18 तक चलने वाले ट्रेनिंग कैंप का शुभारंभ किया गया। पूरे जालन्धर के 19 विभिन्न शिक्षा संस्थानों से 400 के लगभग गर्लका कैडैट्स इस कैंप में भाग ले रहे हैं। सभी कैडेट्स को इस कैंप के दौरान ड्रिल, मैप रीडिंग, फायरिंग, वैपन ट्रेनिंग, पर्सनैलिटी डिवैल्पमैंट, सेल्फ डिफैंस, लीडरशिप इत्यादि के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही कैडेट्स को समाज सेवा की विभिन्न गतिविधियों में शामिल किया जाएगा। कैडेट्स की कलात्मक तथा रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए ड्रिल, फायरिंग, पेंटिंग, सिंगिग, ग्रुप डांस आदि प्रतियोगिताएं भी इस कैंप के दौरान आयोजित होंगी। इसके साथ ही उनको इस क्षेत्र के विद्वानों के साथ भी मिलवाया जाएगा।

कर्नल जसबीर सिंह, कमांडिंग ऑफिसर, 2पी.बी. (जी) बी.एन. एन.सी.सी., जालंधर इस कैंप को कमांड करेंगे। उनके साथ ही कैप्टन वीजी डब्लयू.टी.एल.ओ. भी इस कैंप में शामिल रहेंगे। 20 के लगभग जे.सी.ओ., एन.सी.ओ. भी इस कैंप में अपनी शिरकत करेंगे। कर्नल जसबीर सिंह ने विद्यालय द्वारा एन.सी.सी. विभाग को प्रदान किए गए इन्फ्रास्टक्चर पर अपनी संतुष्टि व्यक्त करते हुए विद्यालय की मैनेजमैंट का खुले दिल से धन्यवाद किया। इस कैंप के पहले दिन ए.एन.ओ. कांफ्रैस का आयोजन किया गया जिसमें कैडेट्स को दी जाने वाली ट्रेनिंग के सम्बन्ध में योजना से सबको अवगत करवाया गया। विद्यालय प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि लड़कियों को इस हिसाब से शिक्षा दी जानी चाहिए कि वह अपने देश के अच्छे नागरिक बनने के साथ-साथ भारतीय सेना में शामिल होने के प्रति उत्साहित रहें। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय के एन.सी.सी. विभाग द्वारा कैडेट्स के लिए किए जाते विभिन्न प्रयत्नों की सराहना की।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar