(Date : 27/April/2424)

(Date : 27/April/2424)

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु | ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान | डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

तन्दुरुसत पंजाब मिशन का जालन्धर में शानदार आगाज






चौधरी, रिंकू, संत सीचेवाल और डी.सी. ने मिशन को आरम्भ करने के लिए की मुख्य मंत्री की प्रशंसा 

जालन्धर (मोहित):-  राज्य को स्वास्थ्य और खुशहाल बनाने के लिए पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की वचनबद्धता के अंतर्गत जालन्धर में आज एक प्रभावशाली समागम से इस मिशन की शानदार शुरूआत की गई। जिलाधीश जालंधर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने समागम के मुख्य मेहमान लोक सभा मैंबर चौधरी संतोख सिंह और विशेष मेहमान विधायक शुशील कुमार रिंकू और प्रसिद्ध वातावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल का स्थानिक एच.एम.वी.कॉलेज पहुँचने पर स्वागत किया। 

चौधरी संतोख सिंह लोक सभा मैंबर ने अपने संबोधन में कहा कि यह स्कीम पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की दूरदृष्टि और सकरातमक सोच का निष्कर्ष है और राज्य का पूरी तरह से काया कल्प करने की तरफ एक शानदार कदम है। उन्होने कहा कि तन्दुरुसत और प्रदूषण मुक्त वातावरण देने के साथ-साथ यह मिशन लोगों को अच्छी जिंदगी जीने के लिए माहौल उपलब्ध करवाएगा। अब इस मिशन के लांच होने से वह दिन दूर नहीं हैं जब पंजाब फिर से देश का तंदरुस्त और खुशहाल राज्य बनेगा। राज्यों  ने देश को हर तरह के संकट में से निकालने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा की  है। आज जरूरत है कि लोग वातावरण के प्रति अपना नजरिया बदलें जिससे सरकार की ऐसे अभियान को ओर स्वीकृति मिल सके। 

अपने संबोधन में विधायक शुशील कुमार रिंकू ने पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से शुरू किये गए इस मिशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पंजाबियों को सेहतमंद बनाने की तरफ एक बडा कदम है। यह बहुत मन्दभागी वाली बात है कि हमारे बहुत से लोग वातावरण से सबंधित मुद्दों से अनजान हैं। आज जरूरत है कि प्रदूषण पर हर हाल में रोक लगाई जाये जिससे हमारी आने वाली पीढ़ीयों का नुकसान न हो। स्कूलों के सिलेबस में वातावरण के विषय को जोडने की वकालत करते हुए कहा कि इस से छोटी उम्र में ही स्कूल के बच्चों को इस गंभीर मुद्दों पर जानकारी उपलब्ध करवाने में सहायता मिलेगी। 

प्रसिद्ध वातावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने जोर दे कर कहा कि वातावरण में किसी तरह का भी असंतुलन हम सभी के लिए बहुत घातक है। हर समस्या का कोई न कोई हल होता है और अब समय आ गया है कि हम सभी मिल कर इस गंभीर समस्या का हल ढूँढें। सरकार के साथ-साथ राज्य के हर नागरिक की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह वातावरण की संभाल के लिए जरुरी कदम उठायें जिस से पंजाब और पंजाबियों की तकदीर बदली जा सके। 

इस से पहले अपने संबोधन में जिलाधीश श्री वरिन्दर कुमार शर्मा ने आए हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह मिशन पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की दूरदृष्टि सकरातमक सोच का निष्कर्ष है। उन्होने कहा कि इस मिशन का मनोरथ  खुशहाल और सेहतमंद पंजाब का निर्माण करना है जिस के लिए 3 सूतरी रणनीति तैयार की गई है।इस रणनीति के अंतर्गत पहला निशाना राज्य के आम लोगों को वातावरण से सबंधित मुद्दों के बारे में जागरूक करना है। जिला प्रशासन वातावरण को प्रदूषित करने वाले लोगों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्यवाही करेगा। इस उदेश्य के लिए सेहत, जल स्पलाई, ग्रामीण विकास और पंचायत, ट्रांसपोर्ट, वातावरण, स्थानीय सरकार, कृषि,सहकारिता, वन, खेल और अन्य विभाग एक दूसरे के साथ मिल कर काम करके वातावरण की संभाल के लिए जरुरी कदम उठाऐंगे। 

इस अवसर पर एच.एम.वी.कॉलेज की प्रिंसिपल डा.अजय सरीन ने आए हुए सभी लोगों का तह दिल से धन्यवाद किया। इस से पहले लोग सभा मैंबर, विधायक, संत बलबीर सिंह सीचेवाल, जिलाधीश और कालेज प्रिंसिपल ने मिशन के बारे में पुस्तक जारी किया। इस अवसर पर घर -घर हरियाली मुहिम लांच करते हुए लोगों को पौधे भी बाँटे गए। इस अवसर पर डिप्टी कमिशनर जसबीर सिंह, उप मंडल मैजिस्ट्रेट राजीव वर्मा, सचिव आर.टी.ए.वरिन्दरपाल सिंह बाजवा, काऊंसलर सुनीता रिंकू, कार्यकारी मैजिस्ट्रेट डा.जय इन्द्र सिंह, सिविल सर्जन डा.जसप्रीत कौर सेखों, जिला मंडी अधिकारी वरिन्दर खेडा, जिला पंचायत अधिकारी इकबाल प्रीत सिंह सहोता, कैप्टन इन्द्रजीत सिंह धामी, वातावरण इंजीनियर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड अरुण ककड, जिला टीकाकरण अधिकारी जालंधर डा.तरसेम सिंह, जिला खेल अधिकारी  विजय कुमार, डिप्टी रजिस्ट्रार सहकारी संतोख लाल और अन्य उपस्थित थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar