(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु | ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान | डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

मेयर वर्ल्ड स्कूल में साईंस प्रतियोगिता का आयोजन






जालंधर : मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतरसदनीय साईंस क्विज प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें कक्षा नौवीं से बाहरवीं तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। जिसमें चारों सदनों का महत्तवपूर्ण योगदान था। प्रत्येक सदन में चार-चार विद्यार्थी थे और इस प्रतियोगिता को छ: खण्डों में विभाजित किया गया। पहला चक्र प्रश्नोत्तर पर आधारित था और इस चक्र को चार भागों में विभाजित किया गया। दूसरा चक्र विज्ञान में प्रयोग होने वाले अवकरणों का अवलोकन करना था जिसे गेस द टूलका और इंस्ट्रोमैंट का नाम दिया गया। तीसरे चक्र में बच्चों ने वैज्ञानिकों के चित्रों की पहचान करनी थी जिसे आयडंटिफाय साइंटिस्ट का नाम दिया गया। चौथा चक्र बज्र राऊंड था। पाँचवें चक्र में बच्चों ने फुल फॉम में जवाब देना था जिसे एक्सपैंड द एब्रीवेशन्स का नाम दिया गया। छठा चक्र रैपिड फायर चक्र था। इसमें बच्चों ने चतुराई दिखाकर बिना वक्त लिए अपनी बुद्धिमता का प्रदर्शन करना था।

इस प्रतियोगिता में स्कूल की वाइस चेयरपर्सन नीरकाा मेयर जी एवं प्रधानाचार्य जसविंदर सिंह हुंदल जी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित थे।विज्ञान के प्रति बच्चों की बढ़ती रूचि को देखकर प्रधानाचार्य जी का मन हर्षोल्लास से भर गया और उन्होंने बच्चों की बुद्धिमता की सराहना तहदिल से की उन्होंने बच्चों को भविष्य में इसी तरह प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। दर्शक बच्चों ने भी अपनी रूचि एवं बुद्धिमता को प्रश्नों के उत्तर देकर उजागर किया।अंत में परिणाम घोषित किए गए, जिसमें सदन डिकिन्स की सिया, भृगु, अनीत एवं गुनअंगद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजयी बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar