(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने सीखी डिजिटल मार्केटिंग कैंपेन की बारीकियां | पी.सी.एम.एस.डी कॉलेजिएट स्कूल, जालंधर में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजिन |

केएमवी की नेहा वर्मा ने कैलेफोरनिया, यूएसए में पेश किया रिसर्च पेपर






जालंधर (अजय छाबड़ा) : - भारत की विरासत संस्था-कन्या महाविद्यालय, आटोनामस कालेज जालन्धर के पी.जी. डिपार्टमैंट आफ फिजिक्स में डा. सोनिक भाटिया के मार्गदर्शन में पी.एच.डी. का काम कर रही स्कालर नेहा वर्मा ने कैलेफोरनिया, यूएसए, में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कांफ्रैस में अपना रिसर्च पेपर पढ़ा। नेहा वर्मा यू.जी.सी. द्वारा प्रवानित मेजर रिसर्च प्रोजैक्ट पर भी काम कर चुकी है। वर्णननीय है कि विश्व भर के 35 विभिन्न देशों के खोजार्थियों तथा विद्वानों की शमूलियत वाली कांफ्रैस में नेहा वर्मा ने अपने कार्य क्षेत्र नैनोमैटीरियल पर रिसर्च पेपर पेश करते हुए इसकी विभिन्न तकनीकों के बारे में भी बताया। इसके साथ ही अलग-अलग तरीकों से तैयार किए गए नैनोमैटीरियलस के ओद्योगिक तथा पर्यावरण के क्षेत्र में उपयोग के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। नेहा वर्मा के शोध पत्र की खास विशेषता उस द्वारा दी गई एपलीकेशन आफ फोटोकैटलेटिक एक्टिविटी आफ सैरोनियम डोपड कौडएनओ फिल्म प्रिपेयर्ड बाय सोल जैल स्पिन कोटिंग टैक्नीक विषय की जानकारी रही। गौरतलब है कि नेहा वर्मा द्वारा जिस सैंपल पर काम किया गया है उससे जल में से डाई को खत्म करने के साथ-साथ विभिन्न कार्यों में प्रयोग किया जा सकेगा। सैंसरर्स पर आधारित तैयार किए गए सैमीकंडक्टरर्स $िफकिाक्स तथा बायो $िफकिाक्स के साथ-साथ नैनोमैटीरियलस के विभिन्न कार्यों के लिए उपयोग किए जा सकेंगे। विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने नेहा वर्मा को उसकी इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।           

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar