(Date : 27/April/2424)

(Date : 27/April/2424)

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु | ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान | डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

जी॰डी॰गोयंका इंटरनेशनल स्कूल ने यज्ञ आहुति के साथ किया नए सत्र का शुभारंभ 






जालंधर (अजय छाबड़ा):- किसी भी कार्य का शुभारंभ नेक-नियति और सच्चे मन से किया जाए तो हमें सफलता जरूर मिलती है। लेकिन ऐसा करने से पहले अगर हम भगवान का आशीर्वाद भी प्राप्त कर लें तो न केवल हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है बल्कि मार्ग में आने वाली हरेकबाधा भी स्वयं दूर हो जाती है।नया सेशन सबके लिए शुभ एवं मंगलमय हो इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज जी॰ डी॰ गोयंका इंटरनेशनल स्कूल, जालंधर ने अपने प्रांगण में हवन यज्ञ का आयोजन किया । इस शुभावसर पर विद्यालय के एम॰ डी॰ टी॰ डी॰ दुआ के साथ शहर के गणमान्य व्यक्तियों में अजय स्याल और हरविंदर सिंह ने यज्ञ में आहुति डालते हुए ईश्वर से सब के लिए मंगल कामना की प्रार्थना की। इस शुभ अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने मंत्रोच्चारण की रस्म में भाग लिया और अपने नए सैशन को और भी बेहतर बनाने के लिए शपथ ली।  कार्यक्रम के अंत में  विद्यालय की एकेडमिक कंट्रोलर रणजीत भाटिया ने आए हुए सभी अभिभावकों का धन्यवाद किया और विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार जैन ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि इस नए सेशन में सभी विद्यार्थी पहले से अधिक मेहनत करेंगे और अपने निर्धारित लक्ष्य को पाने में सफल रहेंगे।      

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar