(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु | ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान | डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

समाज के हर क्षेत्र के साथ जुड़े हुए लोग राम नौमी की शोभा यात्रा में पहुंचे






राना, के.पी सिंह, सिद्धू, अरुना चौधरी, बाजवा एवं अन्यों की तरफ से राम नौमी की शोभा यात्रा में पहुँच

जालन्धर (साहिल):- पंजाब विधान सभा के स्पीकर और पंजाब सरकार के सीनियर मंत्रीयों समेत राजनैतिक नेताओं और प्रशासनिक आधिकारियों ने आज लोगों के साथ मिल कर श्री राम नौमी का त्योहार पूरी धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया। आज यहाँ श्री राम नौमी उत्सव के समिति के प्रधान और हिंद समाचार पत्र समूह के मुख्य संपादक श्री विजै चौपड़ा जी के नेतृत्व में शहर में एक शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभा यात्रा में समाज के हर क्षेत्र के साथ जुड़े हुए लोगों ने भाग लिया। पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा के.पी सिंह, कैबिनेट मंत्री, नवजोत सिंह सिद्धू, तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, अरुना चौधरी, साधु सिंह धरमसोत, पंजाब की पूर्व मुख्य मंंत्री रजिन्दर कौर , एम.पी राज बबर और जी.एस ओजला, विधायक रजिन्दर बेरी, और सुशील कुमार रिंकू, पंजाब के पूर्व एम.पी अवतार हेनरी, जालंधर के मेयर जगदीश राज राजा, सीनियर डिप्टी मेयर सुरिन्दर कौर, डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी और अन्यों ने शोभा यात्रा में बढचढ़ कर हिस्सा लिया।

उन्होने श्री विजै चोपड़ा के नेतृत्व में राम नौमी उत्सव के समिति की तरफ से किये जाने वाले प्रयासों की भरपूर सराहाना की। उन्होने एक ही सुर में कहा कि श्री राम नौमी उत्सव के समिति के इस प्रयासों से जहाँ सामाजिक एकता में मज़बूत आती हैं। वहीं भगवान श्री राम का संदेश घर घर तक पहुँचाने में सहायता मिलती है। उन्होने लोगों को श्री राम नौमी के उत्सव की बधाई देते भगवान राम की तरफ से दिखाऐ गए रास्ते पर चलने की अपील भी की। इस से पहले श्री विजै चोपड़ा और हिंद समाचार पत्र समूह और जुआइंट अडीटर अविनाश चौपड़ा ने आए हुए सभी आदरणीय का स्वागत किया। उन्होने इस अवसर पर लोगों को इस पवित्र त्योहार की बधाई भी दी। इस अवसर पर अन्यो के इलावा अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर डा.भुपिन्दरपाल सिंह, डी.सी.पी गुरमीत सिंह, जिला पंचायत अधिकारी इकबाल प्रीत सिंह, ए.सी.पी एम.एस.माल और दीपिका सिंह के इलावा अन्य कई अधिकारी उपस्थित थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar