(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु | ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान | डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

के.एम.वी. में हेअर केअर पर कार्यशाला आयोजित






जालंधर (अजय छाबड़ा):- भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, (ऑटोनोमस कॉलेज), जालंधर के कास्मैटोलाजी विभाग द्वारा हेअर केअर एवं हेअर कटिंग के विभिन्न टाइपस विषय पर एक दिवसीय सैमीनार-कम-वर्कशाप आयोजित की गई। इस वर्कशाप के मुख्य रिसोर्स पर्सन जाने माने हेअर स्टाइलिस्ट शोएब थे। उन्होंने लगभग 50 छात्राओं को हेअर कटिंग की विभिन्न तकनीकों एवं हेअर कलरिंग के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्राओं को हेअर के विभिन्न प्रकार और उनकी देखभाल के टिप्स भी दिए। उन्होंने बताया कि चेहरे की शेप के अनुसार हेअर स्टाइल का सही चुनाव ही आकर्षित लुक दे सकता है। इस वर्कशाप में एक्सपर्ट ने हेअर कट की विभिन्न नई तकनीकों के बारे में भी बताया। इस अवसर पर कालेज प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कास्मैटोलाजी विभाग के प्राध्यापक अनीता ठाकुर, गायत्री और रेवा पराशर द्वारा लिए गए इस प्रयास की सराहना की और कहा कि व्यावहारिक ज्ञान से ही छात्राओं का संपूर्ण विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।
 

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar