जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के पीजी अंग्रेजी विभाग की बडिंग ब्रान्ट्स सोसाइटी की ओर से कविता उच्चारण प्रतियोगिता करवाई गई। विभिन्न विभागों की छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर इसमें भाग लिया। कविताओं के विषय रिश्तों की महत्ता, अभिभावकों के प्रति स्नेह, सामाजिक बुराइयां, स्व प्रेम, नारी संवेदनशीलता तथा पर्यावरण से संबंधित मुद्दे थे। इस प्रतियोगिता में लगभग 30 छात्राओं ने भाग लिया। कुछ छात्राओं ने स्वरचित कविताएं प्रस्तुत की। निर्णायकगण की भूमिका डॉ. ममता, रितु बजाज, ज्योति शर्मा व लवलीन कौर ने निभाई। विभागाध्यक्षा डॉ. ममता ने छात्राओं को भावों की अभिव्यक्ति करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने विभाग को इस आयोजन पर बधाई दी। जाहन्वी व मेघना नड्डा को प्रथम पुरस्कार दिया गया। हरलीन व आरजू ने द्वितीय पुरस्कार जीता। धरा महाजन व मान्या तनेजा ने तृतीय पुरस्कार तथा मन्नत ने सांत्वना पुरस्कार जीता। बडिंग ब्रान्ट्स सोसाइटी के इंचार्ज श्री परमिंदर सिंह ने विजेताओं को बधाई दी। इस अवसर पर गुरप्रीत चौहान भी उपस्थित थी। डॉ. रमनीता सैनी शारदा व नीरज अग्रवाल ने भी विजेताओं को बधाई दी।
Check Also
कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण
जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …
Jiwanjot Savera