Saturday , 28 February 2026

महात्मा आनंद स्वामी जी की जीवन यात्रा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के कुशल नेतृत्व में वैदिक अध्ययन समिति द्वारा हिन्दी व संस्कृत विभाग के सहयोग से महात्मा आनंद स्वामी जी की जीवन यात्रा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने कहा कि महात्मा आनंद स्वामी ने देश व मानव जाति के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने वेदों का प्रचार व प्रसार कर लोगों को आध्यात्मिकता से जोडऩे का प्रयास किया। उन्होंने छात्राओं को महात्मा आनंद स्वामी जी के उपदेशों को ग्रहण कर सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। सीनियर फैकल्टी एवं डीन यूथ वैलफेयर डॉ. नवरूप कौर ने छात्राओं को महात्मा आनंद स्वामी जी की शिक्षाओं को धारण करने तथा देश व समाज के प्रति सेवा भाव अपनाने का संदेश दिया। डीन वैदिक अध्ययन समिति डॉ. ममता ने छात्राओं को स्वामी जी की जीवन यात्रा से अवगत करवाते हुए कहा कि भौतिक उन्नति के साथ-साथ आध्यात्मिक उन्नति भी जरूरी है तभी हम मानव जीवन के परम उद्देश्य अर्थात ईश्वर की प्राप्ति कर सकते हैं। इस अवसर पर विभिन्न छात्राओं ने महात्मा आनंद स्वामी जी के जीवन से जुड़े मुख्य आयामों पर विचार प्रस्तुत किए। मंच संचालन पवन कुमारी ने किया। डॉ. मीनू तलवाड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर हिन्दी विभाग से डॉ. दीप्ति धीर भी उपस्थित थे।

Check Also

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थियों ने GNA यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘क्षितिज’ में जीती चैंपियनशिप ट्रॉफी

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थी जिन प्रतियोगिताओं में भी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *