Breaking News

लायंस क्लब जालंधर के पूर्व प्रधान स्वर्गीय लायन धर्मपाल छाबड़ा के निमित्त रखें पाठ का भोग एवं रस्म किरया आज 1 से 2 बजे तक

जालंधर/अरोड़ा – लायंस क्लब जालंधर के पूर्व प्रधान स्वर्गीय लायन धर्मपाल छाबड़ा बहुत ही मिलनसार, दयालु एवं धार्मिक प्रवृत्ति के इंसान थे। पिछले दिनों अपने सांसारिक यात्रा पूरी करके प्रभु चरणों में जा विराजे श्री धर्मपाल छाबड़ा बहुत मेहनती, प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। अपनी मेहनत व इमानदारी के चलते जहां उन्होंने अपने व्यवसाय में बुलंदियां हासिल की वही दयालु एवं धार्मिक प्रवृत्ति के कारण समाज में अपनी एक अलग पहचान बना ली। उन्होंने शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में मंदिर का निर्माण करवाया तथा गुरु तेग बहादुर नगर स्थित श्री राम मंदिर के वह उपप्रधान भी थे। अपने पुत्र पल्लव छाबड़ा एवं बेटी बेनू को अच्छे संस्कार देने तथा उच्च शिक्षा दिलाने के उपरांत उन्होंने दोनों की शादी बड़े ही संपन्न परिवारों में करवाई। स्व. श्री धर्मपाल छाबड़ा के निमित्त रखें पाठ का भोग एवं रस्म किरया 17 अक्तूबर आज दोपहर 1 से 2 तक श्री गीता मंदिर मॉडल टाऊन में होगी।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *