लायंस क्लब जालंधर ने जरूरतमंद परिवार को लड़की की शादी के लिए राशन सामग्री भेंट की

जालंधर/सेठी- लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान श्रीराम आनंद की अगुवाई में एक जरूरतमंद परिवार को लड़की की शादी के लिए राशन भेंट किया। यह प्रोजेक्ट समाज सेवक लांयन मितुल चोपड़ा के सहयोग से करवाया गया।

लांयन मितुल चोपड़ा ने कहा कि हर इंसान को दीन दुखियों की मदद करनी चाहिए, लायंस क्लब जालंधर समाज व मानवता की सेवा के लिए लगातार प्रोजेक्ट करता आ रहा है और इस वर्ष के कार्यकाल में भी प्रधान श्रीराम आनंद की अध्यक्षता में फूड फार हंगर, आंखों के चश्में का वितरण कैंप और मानवता की सेवा के लिए समाजिक कार्य, पौधारोपण व जरूरतमंद परिवारो को राशन ,छात्राओं को काॅलेज में पढ़ने के लिए आर्थिक मदद, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के सिलाई मशीनें वितरित करना ,तीन माह में 27 सर्विस प्रोजेक्ट करना काबिल ए तारीफ है। प्रधान आनंद ने आए हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और कहा कि हम आगे भी समाज सेवा के प्रोजेक्ट करते रहेंगे। इस मौके पर रीजन चेयरमैन मनीष चोपड़ा, उप प्रधान अश्वनी मल्होत्रा, लांयन मितुल चोपड़ा, सचिव गुलशन अरोड़ा, कोषाध्यक्ष जगन नाथ सैनी, पीआरओ सेवा सिंह, मीडिया चेयरमैन साहिल अरोड़ा, सीनियर लांयस सदस्य मनोहर लाल गुप्ता, अरुण वशिष्ट, हर्षवर्धन शर्मा, ईंजी गुरदीप सिंह, खुशपाल सिंह, त्रिलोचन सिंह छाबड़ा व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *