बी. बी. के. डी. ए. वी. कालेज फॉर विमेन में वेद प्रचार सप्ताह के समापन समारोह पर भव्य वैदिक हवन यज्ञ का आयोजन

अमृतसर (प्रतीक) :- बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन अमृतसर के प्रांगण में वेद प्रचार सप्ताह के समापन समारोह पर भव्य वैदिक भवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में सुदर्शन कपूर, अध्यक्ष, स्थानीय प्रबंधकत्री-समिति एवं प्राचार्या डॉक्टर पुष्पिंदर वालिया उपस्थित रहे। कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर पुष्पिंदर वालिया ने सर्वप्रथम हवन की निर्विध्न समाप्ति पर ईश्वर का धन्यवाद ज्ञापित किया। अपने संबोधन में छात्राओं को ईश्वर की व्यापकता से अवगत कराते हुए कहा कि ईश्वर सर्व शक्तिमान है, सर्वोपरि है। जीवन में कभी निराशा उत्पन्न हो तो हमें उस प्रभु की शरण में ही जाना चाहिए क्योंकि उससे ऊपर कुछ भी नहीं है। ईश्वर पर विश्वास ही हमारे जीवन का आधार है। जब हम ईश्वर पर विश्वास रखते हैं तो वह हमें सन्मार्ग प्रदान करते हैं। उल्लेखनीय है कि वेद प्रचार सप्ताह के अंतर्गत महाविद्यालय में पोस्टर मेकिंग, काव्य पाठ एवं भजन गायन, हवन प्रशिक्षण कार्यशाला, आर्य समाज की महान विभूतियों पर आधारित निबंध प्रतियोगिता जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।


इंद्रपाल आर्य, प्रधान आर्य समाज, लक्ष्मणसर ने अपने संबोधन में छात्राओं को श्रावणी महोत्सव से अवगत कराते हुए अपने दैनिक जीवन में आर्य समाज के नियमों एवं यज्ञ को धारण करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सुदर्शन कपूर ने वेद प्रचार सप्ताह के सफल आयोजन पर कॉलेज प्राचार्या को बधाई दी एवं अपने संबोधन में छात्राओं से कहा कि वेद हमारे प्राचीनतम ग्रंथ है। आपने यज्ञ का महत्व बताते हुए छात्राओं से अपने घरों में यज्ञ करने की अपील की। अंत में उपस्थिति का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर वेद प्रचार सप्ताह में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाली विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संगीत विभाग द्वारा “वेद पढ़ो और पढ़ाया करो” भजन प्रस्तुत किया गया। हवन में राकेश मेहरा, प्रधान आर्य समाज शक्ति नगर, संदीप आहूजा, विमल कपूर, अतुल मेहरा, आर्य समाज माडल टाउन, अनिल विनायक, आर्य समाज लॉरेंस रोड के माननीय सदस्यों सहित कॉलेज ऑफिस बीयरर्ज़, नॉन टीचिंग स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ हवन यज्ञ संपन्न हुआ।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *