अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने पिंगलवाड़ा मखदूम पुरा में दी राशन समग्री

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंदों को राशन देने के तहत प्रधान कुलविंदर फुल्ल की अगुवाई में पिंगलवाड़ा मखदूम पुरा में फल स्वीट्स भेंट किए और दोपहर का भोजन करवाया।ऐली अश्वनी नागपाल इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर थे। रीजन चेयरमैन दया कृष्ण छाबड़ा ने कहा कि ईंटरनेशनल प्रेजिडेंट के आह्वान पर व डिस्ट्रिक्ट स्लोगन मानवता की सच्ची सेवा के अंतर्गत हमारा क्लब फूड फार हंगर के प्रोजेक्ट लगातार कर रहा हैं। हमें मजबूर, लाचार व जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर उन लोगों की मदद करनी चाहिए और समर्पण क्लब प्रधान कुलविंदर फुल्ल की अगुवाई में समाज व मानवता की सेवा के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है।इस मौके पर सचिव पी के गर्ग, रीजन चेयरमैन दया कृष्ण छाबड़ा, पूर्व प्रधान केवल शर्मा, अश्वनी नागपाल, रीता नागपाल, राम लुभाया, अशोक कुमार व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *