सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने किया एक और नर्सिंग कॉलेज का उदघाटन

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के कॉलेज कैंपस, नज़दीक एन.आई.टी में ग्रुप की 23वीं कॉलेज शाखा “सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ नर्सिंग” का उदघाटन किया गया। इस शुभ अवसर पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा एवं समूह कॉलेज डायरेक्टर्स, प्रिंसिपल्स एवं स्टाफ मेंबर्स शामिल रहे।

ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने बताया कि छात्र इस कॉलेज में ए.एन.एम, जी.एन.एम, बी.एस.सी नर्सिंग, नर्सिंग डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएशन इन नर्सिंग आदि पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकते है और कहा कि सेंट सोल्जर की यह पहल उन सभी युवाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो अपना भविष्य मेडिकल क्षेत्र में देखते है।

Check Also

सीटी ग्रुप में ‘कलर्स 2026’ इंटर-कॉलेज फिएस्टा का भव्य आयोजन

रचनात्मकता, संस्कृति और प्रतिभा का शानदार संगम- 70 से अधिक कॉलेजों के छात्रों की उत्साहपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *