एच.एम.वी. ने मनाया वल्र्ड लिटरेसी डे

जालंधर (अरोड़ा) :- प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में हंसराज महिला महाविद्यालय में प्लानिंग फोरम व पीजी विभाग इकोनामिक्स की ओर से पोस्टर मेकिंग व स्लोगन राइटिंग प्रदितयोगिता का आयोजन किया गया। इनकी थीम ‘डिजिटल लिटरेसी’ एवं ‘फाइनेंशियल लिटरेसी’ थी। विभिन्न विभाग की छात्राओं द्वारा इस थीम पर पोस्टर व स्लोगन लिखे गए। बतौर निर्णाय·गण डॉ. शैलेन्द्र कुमार व डॉ. शालू बत्तरा उपस्थित थे। बीएससी इकोनामिक्स की छात्रा पूनम ने प्रथम, बी.ए. की छात्रा लावन्या ने द्वितीय तथा सुखलीन कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में रिद्धि थापर ने प्रथम, महक जैन ने द्वितीय तथा नर्मदा ने तृतीय पुरस्कार जीता। इस अवसर पर प्लानिंग फोरम की सचिव हंसिका सोनी व ज्वाइंट सचिव मौली शर्मा भी उपस्थित थे। विभागाध्यक्षा डॉ. शालू बत्तरा, चंद्रिका ज्योतिका मिन्हास, हरमनु, मरियम व शिल्पा भी उपस्थित थे। डॉ. शालू बत्तरा ने छात्राओं को बधाई दी।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *