Breaking News

पीपीसीबी और डीएवी यूनिवर्सिटी ने ने कराया कैंपस में वृक्षारोपण

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) और डीएवी यूनिवर्सिटी, जालंधर ने संयुक्त रूप से एक सामूहिक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। परिसर में सागौन, गुलमोहर और नीम सहित विभिन्न वृक्ष प्रजातियों के लगभग 1000 पौधे लगाए गए। पीपीसीबी की जोनल शाखा जालंधर द्वारा यूनिवर्सिटी की एनएसएस इकाई के सहयोग से “हरित पृथ्वी, स्वच्छ पर्यावरण” पहल के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुख्य अभियंता डॉ क्रुणेश गर्ग मुख्य अतिथि थे। अभियान में भाग लेने वाले अन्य गणमान्य व्यक्तियों में वरिष्ठ पर्यावरण अभियंता विजय कुमार, कार्यकारी अभियंता सत्यजीत अत्री और कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार शामिल थे। इस अवसर पर प्रो मनोज कुमार, कुलपति, राजन गुप्ता, कार्यकारी निदेशक, डॉ. संजीव कुमार अरोड़ा, रजिस्ट्रार, डॉ. समृति खोसला, एनएनएस यूनिट प्रभारी, गौतम भल्ला, इस्टेट ऑफिसर, दविंदर शर्मा, अकाउंटस ऑफिसर, फ़ेकल्टी, स्टाफमेम्बर्स और स्टूडेंट्स भी उपस्थित थे।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *