जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय की एम.ए. हिन्दी सेमेस्टर-4 की छात्रा साक्षी शर्मा ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर की परीक्षा में कुल 1285/1600 अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी में द्वितीय स्थान हासिल किया है। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने साक्षी शर्मा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की व विभाग को भी बधाई दी। विभागाध्यक्षा डॉ. ज्योति गोगिïया, विभागीय सदस्य पवन कुमारी, डॉ. दीप्ति धीर ने भी छात्रा को शुभकामनाये दी।
Check Also
नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए
जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …
Jiwanjot Savera