लायंस क्लब जालंधर ने जरूरतमंद परिवारों को सिलाई मशीन, पंखा व राशन भेंट किया

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए लायंस क्लब इंटरनेशनल के आह्वान फूड फार हंगर के तहत प्रधान श्रीराम आनंद के दिशानिर्देश से सीनियर वाईस प्रधान प्रभजोत सिद्धू व पूर्व प्रधान ललतेश भसीन की रहनुमाई में लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में 5 जरूरतमंद परिवारों को राशन भेंट किया ।

एक परिवार को सिलाई मशीन, फर्राटा पंखा व कपड़े भेंट किए। यह प्रोजेक्ट अमरीक सिंह सुपुत्र लांयन सेवा सिंह व लांयन ईंजी गुरदीप सिंह जी के सहयोग से किया गया।भसीन साहब ने कहा कि अन्न दान महादान है और लायंस क्लब फूड फार हंगर के सर्विस प्रोजेक्ट्स करने में विश्व में अग्रणी है । लांयन मितुल चोपड़ा ने कहा कि हर इंसान को दीन दुखियों की मदद के लिए आगे आना चाहिए ,हमारा क्लब जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तात्पर्य रहता है और हम सब मिलजुल कर इस नेक कार्य को आगे बढ़ाएंगे। इस मौके पर पूर्व प्रधान ललतेश भसीन, आर सी गुलाटी, सीनियर उप प्रधान प्रभजोत सिद्धू, उप प्रधान अश्वनी मल्होत्रा,जॉइंट सचिव मोहित सलूजा, कोषाध्यक्ष जगन नाथ सैनी ,पीआरओ सेवा सिंह, मीडिया चेयरमैन साहिल अरोड़ा,सीनियर लांयन सदस्य एम ऐल गुप्ता, लांयन मितुल चोपड़ा,हर्षवर्धन शर्मा,ऐ के बहल,डाक्टर अमरजीत सैनी, ईंजी गुरदीप सिंह, ईंजी अमनदीप सिंह, लांयन रमेश कुमार कश्यप वअन्य सदस्य उपस्थित हुए।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *