एच.एम.वी. ने मनाया विश्व फोटोग्राफी दिवस

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग मॉस कम्यूनिकेशन एवं वीडियो प्रोडक्शन ने पीजी बॉटनी विभाग की डीडी पंत बोटानिकल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतिभागियों को उनके चुने हुए किसी भी विषय पर फोटो क्लिक करके दो फोटो देने के लिए कहा गया। आर्ट्स, जर्नलिज्म, बॉटनी, कामर्स, मेडिकल व नॉन-मेडिकल स्ट्रीम्स की छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। पीजी विभाग मल्टीमीडिया के अध्यक्ष आशीष चड्ढा ने निर्णायकगण की भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता में सीमा ने प्रथम, अंजनी ने द्वितीय, प्रियंका कश्यप ने तृतीय पुरस्कार जीता। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने विजेताओं एवं दोनों विभागों को बधाई दी। इस अवसर पर मॉस कम्यूनिकेशन विभागाध्यक्षा डॉ. रमा शर्मा, बॉटनी विभागाध्यक्षा डॉ. अंजना भाटिया, इंचार्ज डी.डी. पंत बोटानिकल सोसाइटी डॉ. रमनदीप, डॉ. श्वेता चौहान, ज्योति सहगल व राधिका भी उपस्थित थी।

Check Also

मोहन लाल उप्पल डी.ए.वी. कॉलेज, फगवाड़ा में ऐतिहासिक दिवसों को समर्पित सेमिनार का आयोजन

फगवाड़ा/अरोड़ा – मोहन लाल उप्पल डी.ए.वी. कॉलेज, फगवाड़ा में विरासत और ऐतिहासिक महत्व वाले त्योहारों—वैसाखी, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *