Breaking News

एम. जी. एन.पब्लिक स्कूल में सी. बी. एस. ई. वर्कशॉप

जालंधर (अरोड़ा) :- एम.जी.एन. पब्लिक स्कूल आदर्श नगर जालंधर में दो दिवसीय कौंपींटैंसी बेस्ड एसेसमेंट सी.बी.एस.ई. वर्कशॉप करवाई गई जिसमें शिक्षाविद रिसोर्स पर्सन सुनील कुमार (टीजीटी मैथ्स) गोबिंदगढ़ पब्लिक स्कूल तथा मीनू ढींगरा( टीजीटी मैथ्स) एपीजे स्कूल जालंधर द्वारा सभा को संबोधित किया गया । स्कूल के प्रिंसिपल कमलजीत सिंह रंधावा ने अतिथि गणों को पौधा तथा स्मृति चिन्ह भेंट करके उनका स्वागत किया।

वर्कशॉप में सभी शिक्षक गणों को विद्या के सूक्ष्म भेदों से परिचित करवाया गया ।प्रश्न पत्र का प्रारूप,विद्यार्थी के मानसिक स्तर के अनुरूप शिक्षा एवं अध्ययन की बारीकियां के बारे बताया गया । इस समय स्कूल के प्रधानाचार्य कमलजीत सिंह रंधावा, हेडमिस्ट्रेस तथा एकेडमिक कोऑर्डिनेटर संगीता भाटिया, के.जी. विंग इंचार्ज सुखम , सीबीएसई कोऑर्डिनेटर इंद्रप्रीत कौर तथा सेकेंडरी कोऑर्डिनेटर सतविंदर सिंह भी मौजूद रहे।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *