एच.एम.वी. की बीसीए सेमेस्टर-4 की छात्राओं ने मारी बाजी

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय की बीसीए सेमेस्टर-4 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी पोजीशन प्राप्त कर कॉलेज को गौरवान्वित किया। स्माइली ने 700 में से 597 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, भव्या ने 584 अंको से द्वितीय स्थान, योगिता ने 581 अंको से तृतीय स्थान, सुविधा ने 576 अंको से पांचवां स्थान तथा कंचन ने 562 अंको से 11वां स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं एवं विभागाध्यक्षा डॉ. संगीता अरोड़ा को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. उर्वशी व प्रदीप मेहता भी उपस्थित थे।

Check Also

इंडिया टुडे सर्वे 2026 में एच.एम.वी. पंजाब में नंबर 1 स्थान पर बरकरार

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय ने प्रतिष्ठित इंडिया टुडे-रूष्ठक्र्र बेस्ट कॉलेज सर्वे 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *