भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का फिर जुड़ा नाता, पंजाब की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत: कुमार बृजेश

छह साल बाद दोनों दल फिर आए साथ, आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने की तैयारी; नशा और भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब बनाना होगी प्राथमिकता

जालंधर/अरोड़ा- भाजपा प्रेस सेक्रेटरी कुमार बृजेश ने भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के छह साल बाद फिर साथ आने के फैसले का स्वागत करते हुए इसे पंजाब की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

कुमार बृजेश ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में शिरोमणि अकाली दल भाजपा का सबसे पुराना साथी रहा है। दोनों दलों का फिर से साथ आना पंजाब के राजनीतिक भविष्य के लिए एक नई दिशा तय कर सकता है। आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव दोनों दल मिलकर लड़ेंगे और अकाली दल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के आधिकारिक सहयोगी के रूप में काम करेगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब को नशे की बुराई से मुक्त करना इस राजनीतिक साझेदारी की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में होना चाहिए। नशे ने पंजाब के युवाओं और परिवारों को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। इसके साथ ही राज्य से भ्रष्टाचार समाप्त करना, सुशासन स्थापित करना और राष्ट्रवादी ताकतों को मजबूत करना भी अहम लक्ष्य होंगे।

कुमार बृजेश ने कहा कि पंजाब को ऐसी मजबूत और जवाबदेह व्यवस्था की जरूरत है, जो युवाओं को बेहतर भविष्य, आम जनता को सुरक्षित माहौल और प्रदेश को विकास की नई राह दे सके। भाजपा और अकाली दल मिलकर इन उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे।

About admin

Check Also

श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित शोभा यात्रा के स्वागत के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू की

डिप्टी कमिश्नर और चेयरमैन ने लिया प्रबंधों का लिया जायजा, अधिकारियों को समय पर प्रबंध …