विद्यार्थियों ने शिक्षा, संचार और मनोरंजन के क्षेत्र में टेलीविजन के महत्व को किया उजागर
जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में विश्व टेलीविजन दिवस बड़े उत्साह और रचनात्मकता के साथ मनाया गया। इस अवसर का उद्देश्य विद्यार्थियों को समाज में टेलीविजन की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक करना था। टेलीविजन संचार, शिक्षा, सूचना और मनोरंजन का एक प्रभावशाली माध्यम है।



विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हुए अपने विचार साझा किए तथा बताया कि किस प्रकार टेलीविजन लोगों को वैश्विक घटनाओं से जोड़ने, जागरूकता बढ़ाने और ज्ञान के आदान-प्रदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस आयोजन ने जिम्मेदार मीडिया उपयोग का संदेश भी दिया।
Jiwanjot Savera