लायंस क्लब जालंधर ने घायल पशु पक्षियों के ईलाज के लिए दिया अंशदान

बेसहारा घायल पशु पक्षियों को भी ईलाज और देखभाल की जरूरत है-श्रीराम आनंद

जालंधर/अरोड़ा -लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान श्रीराम आनंद की अगुवाई में (पी एफ ऐ)प्यूपल फार ऐनिमल पुलिस लांइन जालंधर में बेजुबान घायल पशु पक्षियों के ईलाज के लिए दिया अंशदान और गऊशाला में गायों को चारा खिलाया । यह प्रोजेक्ट लांयन जगन नाथ सैनी ,करुणा अरोड़ा व राज कुमार नैयर के सहयोग से किया गया। श्रीराम आनंद ने कहा कि बेसहारा बेजुबान घायल पशु पक्षियों को भी ईलाज और देखभाल की जरूरत है ,हर इंसान को इनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए। हम मानवता की सेवा के कार्य तो करते रहते हैं ऐसी संस्थाओ की भी मदद करते रहेंगे।इस मौके पर कोषाध्यक्ष जगन नाथ सैनी ,पीआरओ सेवा सिंह,सीनियर लांयन सदस्य एम ऐल गुप्ता,ऐ के बहल, गुरदीप सिंह ठुकराल,खुशपाल सिंह, ईंजी गुरदीप सिंह, रमेश कुमार कश्यप व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *