डीएवी कॉलेज जालंधर ने “खुश रहें… समृद्ध जीवन जिएं” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया

जालंधर (अरोड़ा) :- डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर, कालिदास संस्कृत परिषद् के तत्त्वावधान में आर्य युवा समाज द्वारा ”खुश रहो… खुशहाल रहो..महात्मा आनंद स्वामी जी की शिक्षाओं पर आधारित जीवन जीने की श्रेष्ठ पद्धतियां” “BEST PRACTICES OF LIVING (BASED ON THE TEACHING OF MAHATMA ANAND SWAWY) विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह व्याख्यान महात्मा आनंद स्वामी जी की शिक्षाओं एवं उनके द्वारा प्रतिपादित श्रेष्ठ जीवन-मूल्यों पर आधारित था। कार्यक्रम का आरंभ डी.ए.वी गान के साथ हुआ।वरिष्ठ उप-प्राचार्य डॉ.कुँवर राजीव ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं उत्तरीय प्रदान कर सम्मानित किया। प्रो. ऋतु तलवाड़ ने मुख्य वक्ता का विस्तृत परिचय दिया। उप – प्राचार्य डॉ. कुँवर राजीव जी ने अपने वाचिक स्वागत में कहा कि वर्तमान के तनावपूर्ण वातावरण में ऐसे प्रेरणादायी व्याख्यान अत्यंत प्रासंगिक हैं। महात्मा आनंद स्वामी जी का व्यक्तित्व एवं शिक्षाएँ समाज को सकारात्मक जीवन-दृष्टि प्रदान करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को इन जीवन-मूल्यों को अपने व्यवहार में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

प्राचार्य डॉ. जगरूप सिंह जी ने अपने व्याख्यान में महात्मा आनंद स्वामी जी के जीवन-दर्शन, आध्यात्मिक चिंतन एवं मानव कल्याण से संबंधित शिक्षाओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।उन्होंने बताया कि महात्मा आनंद स्वामी जी के अनुसार प्रसन्नता एवं खुशहाली का वास्तविक आधार व्यक्ति की सकारात्मक सोच, शुद्ध आचरण, आत्मानुशासन और आध्यात्मिक चेतना है। उनका जीवन-दर्शन मनुष्य को सत्य, सदाचार, परोपकार और निःस्वार्थ सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने गायत्री महामंत्र की साधना एवं उसके नियमित जप का महत्त्व स्पष्ट किया। उन्होंने महात्मा आनंद स्वामी जी की साहित्यिक कृतियों का उल्लेख करते हुए उनकी पुस्तकों ‘आनंद गायत्री कथा’,’ ‘बोध कथाएं’, ‘प्रभु मिलन की राह’, ‘तत्त्वज्ञान’, ‘सुखी गृहस्थ’, ‘उपनिषदों का संदेश’ तथा ‘दुनिया में रहना किस तरह’ इत्यादि के माध्यम से प्रस्तुत जीवन-दर्शन पर भी चर्चा करते हुए कहा कि इसमें पारिवारिक मूल्य, नैतिकता, आध्यात्मिक उन्नति इत्यादि अनेक विषयों का गहरा चिंतन प्राप्त होता है।उन्होंने श्रोताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में कठिन परिस्थितियों होंने पर भी हमें सकारात्मक रहते हुए दूसरों के प्रति प्रेम एवं करुणा का भाव रखना चाहिए और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए। मंच संचालन डॉ. विवेक शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप-प्राचार्या प्रो. सोनिका दानिया रजिस्ट्रार प्रो. अशोक कपूर , डिप्टी रजिस्ट्रार प्रो.मनीष खन्ना, शिक्षक एवं गैर शिक्षक वर्ग, विद्यार्थी एवं मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज से आये प्राध्यापकगण भी उपस्थित रहे। अंत में डाॅ.रिचा नांगला ने धन्यवाद ज्ञापित कर सबका आभार व्यक्त किया।

About newsadmin

Check Also

बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन में छात्र परिषद, एनएसएस एवं एनसीसी के गठन के उपलक्ष्य में ‘मंगल कामना दिवस’ आयोजित

अमृतसर (प्रदीप) :- बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन, अमृतसर में नए …