लायंस क्लब जालंधर ने बाल दिवस के अवसर पर 11 जरूरतमंद परिवारों को बांटी राशन किटें

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर की ओर से बाल दिवस के अवसर पर इंटरनेशनल प्रोग्राम ‘फूड फॉर हंगर’ के तहत प्रधान अश्वनी मल्होत्रा की अगुवाई में आज शनिवार को लायंस भवन, जालंधर में 11 जरूरतमंद परिवारों को राशन किटें वितरित की गईं। इस सेवा प्रोजेक्ट को क्लब के पास्ट प्रेसिडेंट पूर्व प्रधान लायन आर.एस. आनंद की ओर से स्पॉन्सर किया गया।इस अवसर पर क्लब के पूर्व प्रधान रवि मलिक, दिनेश शर्मा, राजेंद्र पाल सिह बहल, सैक्ट्री अरुण वशिष्ट, कोषाध्यक्ष सुरिंदर सिंह, पी.आर.ओ. सरवन अग्रवाल, कुलजीत सिंह, खुशपाल सिंह, रमेश कुमार कश्यप, वंदना मेहता,सोहन सिंह सोढी सहित अन्य लायन सदस्य मौजूद रहे। पूर्व प्रधान रवि मलिक ने कहा कि लायंस क्लब जालंधर प्रधान अश्वनी मल्होत्रा की अगुवाई में क्लब समाज सेवा के सराहनीय कार्य कर रहा है। मल्होत्रा साहब ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य ही मानवता की सेवा करना है। ‘फूड फॉर हंगर’ प्रोग्राम के तहत जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाना क्लब की प्राथमिकता है और भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने इस नेक कार्य के लिए लायन आर.एस. आनंद का धन्यवाद किया। राशन किटें प्राप्त कर लाभार्थी परिवारों ने क्लब का आभार व्यक्त किया।

About newsadmin

Check Also

निधि कोहली ने जालंधर सेंट्रल में घर-घर पहुंचाया आम आदमी पार्टी का चुनाव प्रचार, नितिन कोहली के समर्थन में मांगे वोट

अभियान के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक …